बिहार

बिहार के वैशाली जिले का सबसे बड़ी खबर

एक सरकारी शिक्षिका प्रिया भारती की आत्महत्या

वैशाली जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहाँ एक BPSC शिक्षिका का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। मृतका की पहचान प्रिया भारती के रूप में हुई है, जो खाजेचांद छपरा मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।
जानकारी के अनुसार, प्रिया भारती सेहान गांव में किराए के मकान में रहती थीं और रोज़ ऑटो से स्कूल जाया करती थीं। सोमवार की सुबह रोज़ की तरह टेम्पू चालक उन्हें स्कूल ले जाने पहुंचा, लेकिन काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और खिड़की से झांकने पर प्रिया को फंदे से लटका पाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है— “मम्मी-पापा सॉरी, मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है। मैं अपनी मर्जी से इस दुनिया को छोड़ रही हूं।”
मृतका की तीन महीने की एक दुधमुंही बच्ची है, जिसे देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि प्रिया भारती की शादी दो वर्ष पहले जनदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज से हुई थी। पति-पत्नी के बीच आपसी तनाव की बातें सामने आ रही हैं, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि जांच के बाद ही करेगी।
गौरतलब है कि 26 जनवरी के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना सामने आ गई। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। मृतका के माता-पिता को भी सूचना देकर बुलाया गया है।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!