Uncategorizedबिहार

सीतामढ़ी के केथरिया के बैद्यनाथ महतो हत्या कांड

🚨 सीतामढ़ी में वैद्यनाथ महतो हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

सीतामढ़ी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डुमरा थाना क्षेत्र के वैद्यनाथ महतो हत्याकांड के उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, कांड के मुख्य नामजद आरोपी त्रिभुवन कुमार को 23 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लालजी, विकास कुमार उर्फ विक्की और सौरभ कुमार उर्फ मिठू की भूमिका सामने आने के बाद इन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने त्रिभुवन कुमार की निशानदेही पर केथरिया चौर स्थित बताए गए स्थान से एक देसी पिस्टल और 5 कारतूस बरामद करने की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना की पूर्व योजना, आरोपियों के आपसी संपर्क और घटना में प्रयुक्त साधनों के संबंध में विस्तृत जांच जारी है। अन्य संदिग्धों की भूमिका का सत्यापन करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 1 अन्य आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!