
शिवहर में 35 वर्षीय पूजा कुमारी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के नरवारा वार्ड 6 में 35 वर्षीय पूजा कुमारी ने आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार को दिन के 12 बजे की बताई जा रही है। मृतका पूजा कुमारी के पति का नाम दशरथ चौधरी है। पूजा अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की को छोड़ गई है।
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, पूजा कुमारी ग्राम नरवारा वार्ड 6 थाना तरियानी जिला शिवहर की स्थाई निवासी थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह मामले की जांच कर जल्द ही सच सामने लाएगी।





