बिहार

सीतामढ़ी के रीगा की सबसे बड़ी खबर

रीगा परसौनी रोड में लुट की घटना

#सीतामढ़ी रीगा में पिस्टल दिखाकर बाइक लूटी,

#सीतामढ़ी रीगा-परसौनी मुख्य पथ में रेवासी और भगवानपुर के बीच एक आम के बगीचा के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक बाइक की लूट की है।
रीगा के तरफ आ रहे एक व्यक्ति को रोक कर बाइक लूट कर परसौनी की तरफ भाग निकला। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुसुमपुर बखरी गांव निवासी राम स्वार्थ ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार अपने ससुराल शिवहर जिले के हरनहिया से लौट रहे थे। परसौनी से रीगा की तरफ निकलने पर भगवानपुर और रेवासी के बीच पीछे से ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आगे से पिस्टल तान दिया औरपिस्टल की नोक पर बाइक से उतार कर बाइक लेकर परसौनी की तरफ फरार हो गया। पीड़ित के बताया कि ग्लेमर बाइक जिसका नम्बर BR30Y8722 थी। घटना के बाद मामले की जानकारी रीगा पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छान बिन में जुट गई। बाइक लेकर भागे हुए दिशा में छानबीन कर रहे है। अभी तक पता नहीं लग पाया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!