Welcome to RK LIVE 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to RK LIVE 24 NEWS
महाराष्ट्र

मुंबई में वोटिंग का लेटेस्ट आंकड़ा, जानें BMC चुनाव में कहां ज्यादा, कहां सबसे कम वोटिंग?

मुंबई में वोटिंग का लेटेस्ट आंकड़ा,

BMC Election Voting News: मुंबई में दोपहर 3.30 बजे तक 41.08 फीसदी वोटिंग हुई है. इनमें कई प्रमुख नेता और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए गुरुवार (15 जनवरी) को हो रहे चुनाव में लोगों के बीच सुस्ती देखी गई. दोपहर साढ़े तीन बजे तक मुंबई में 41.08 फीसदी मतदान हुआ है. दोपहर 1.30 बजे तक आंकड़ा करीब 30 फीसदी था. इनमें कई प्रमुख नेता और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं. नेताओं और बॉलीवुड हस्तियों ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. बीएमसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि महानगर में एक करोड़ से अधिक पात्र मतदाता हैं. जिनमें से करीब 29.96 फीसदी ने दोपहर डेढ़ बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था.

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान

देश के सबसे अमीर महानगरपालिका के 227 पार्षदों को चुनने के लिए सुबह 7:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम 5:30 बजे समाप्त होगा. बीएमसी पार्षद चुने जाने के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं.

आंकड़ों के मुताबिक अपराह्न 1.30 बजे तक पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 41.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो मुंबई के कुछ हिस्सों में मजबूत मतदाता भागीदारी को दर्शाता है. दक्षिण मुंबई के वार्ड नंबर 227 में शुरुआती छह घंटों में सबसे कम 11.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

इन बड़ी हस्तियों ने डाला वोट

निकाय चुनाव में मतदान करने वाले प्रमुख नेताओं में शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक शामिल हैं.

अक्षय कुमार, आमिर खान, गुलजार, सलीम खान, परेश रावल, हेमा मालिनी, जॉन अब्राहम, सोनाली बेंद्रे, ईशा कोप्पिकर, तमन्ना भाटिया, दिव्या दत्ता और गायक कैलाश खेर जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

सचिन तेंदुलकर ने परिवार संग किया मतदान

दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली, बेटी सारा और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने भी अपने-अपने वार्ड में मतदान किया. बीएमसी के साथ ही महाराष्ट्र की अन्य 28 महानगरपालिकाओं के लिए भी मतदान हो रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के मुताबिक राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए अपराह्न डेढ़ बजे तक करीब 29 प्रतिशत मतदान हुआ है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!