वैशाली का सबसे बड़ी खबर वैशाली में हत्या कर शव को सारण में फेका गया
वैशाली में हत्या कर शव को सारण में फेका गया


वैशाली में हत्या,शव को सारण में फेंका,शव फेंकने में उपयोग मुजफ्फरपुर में तैनात 18 बैच के दारोग़ा संतोष रजक की स्कार्पियो जब्त…
09 माह पहले शादी हुई नवविवाहिता सरिता प्रकाश की दहेज लोभी ससुरालवालों ने वैशाली के करताहा स्थित ससुराल में की हत्या,शव को दारोग़ा के पॉल्युशन फेल ब्लैक स्कार्पियो JH 02BP 0685 में डालकर लड़की के मायके सारण जिला के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के चिड़िया बाजार में दरवाजे पर रात के अंधेरे में कुत्तों के भरोसे छोड़कर भागा…स्कार्पियो मालिक 18 बैच का दरोग़ा संतोष कुमार रजक वर्तमान में मुजफ्फरपुर के पानापुर ओपी में है तैनात…पूर्व में करीब 4 वर्षो तक हाजीपुर नगर थाना,करताहा समेत कई थानों में तैनात रह चुका है…दरोग़ा की स्कार्पियो को सारण पुलिस ने दरोग़ा के ससुराल वैशाली के लालगंज से बरामद किया…दारोग़ा के ससुर प्रमोद बैठा लालगंज के पूर्व मुखिया रह चुके हैं…हत्याकांड मामले में सारण पुलिस ने 5 नामजद के खिलाफ FIR दर्ज कर अरेस्टिंग के लिए SIT का गठन किया है…मामले की जांच को DIG सारण नीलेश कुमार शनिवार की शाम सोनपुर पहुँचे…मामले में JDU प्रवक्ता सह MLC नीरज कुमार ने स्पष्ट कहा,आरोपी कोई हो कार्रवाई होगी,वहीं विपक्ष दारोग़ा की गाड़ी शव ठिकाने लगाने में उपयोग होने पर सरकार पर हमलावर है।




