Welcome to RK LIVE 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to RK LIVE 24 NEWS
बिहार

सीतामढ़ी की बड़ी खबर सुप्पी में हटा अतिक्रमण

सुप्पी में चला बुलडोजर

सुप्पी प्रखंड में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन कराई गई मुक्त
सुप्पी (सीतामढ़ी):
प्रखंड क्षेत्र की सभा ससौला पंचायत के वार्ड संख्या–3 में प्रखंड प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इस संबंध में अंचलाधिकारी किशुनदयाल राय ने बताया कि वार्ड–3 निवासी राजकुमार राउत द्वारा वर्ष 2025 में अतिक्रमण हटाने को लेकर आवेदन दिया गया था। आवेदन में बासुदेव राम, भिखारी राम, भुनेश्वर राम एवं गणेश पासवान पर सरकारी भूमि अतिक्रमित करने का आरोप लगाया गया था।
सभी पक्षों के कागजातों की जांच के बाद आरोप सही पाया गया। इसके बाद एक माह पूर्व अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
स्थिति को देखते हुए सदर एसडीओ के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई और जिला से पुलिस बल भेजा गया। स्थानीय थाना एवं जिला पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया।
कार्रवाई के दौरान सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा जमीन पर कब्जा नहीं किया जाए।
मौके पर अंचलाधिकारी किशुनदयाल राय, राजस्व अधिकारी पल्लवी आनंद, थानाध्यक्ष संजीत कुमार, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।
#viralpost2026シ #viralphotochallenge

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!